2:13 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

हार्टफुलनेस संस्था के शिविर में बोले रमन मिश्र किसान बनवा ले फार्मर रजिस्ट्री

बदांयू 10 अप्रैल। श्री राम चंद्र मिशन, हार्टफुलनेस संस्था और भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सयुंक्त तत्वाधान में ग्राम कादरचौक में एकात्म शिविर का आज जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्र की उपस्थिति में समापन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने सभी किसानों से कहा कि फार्मर रजिस्ट्री करा ले और सभी कोटेदार कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री करवाने में लक्ष्य निर्धारित कर शीघ्र पूर्ण करें। प्रशिक्षक अशोक कुमार सिंह द्वारा सभी प्रतिभागियों को ध्यान सत्र संचालित कराया। दूसरी ओर जगत ब्लॉक के ग्राम बेला में आज शिविर का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षक नीरज कुमार और लखन सिंह द्वारा रिलेक्सेशन और ध्यान सत्र सम्पन्न कराया। साथ ही वायो चार के प्रयोग और बनाने की तकनीक की जानकारी दी।
स्वयं सेवक रुपेंद्र पाल, प्रिंसी, रेखा , नेम सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.