6:16 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

हजरतपुर – वमनपुरा गांव में पेड से लटकी हालत में मिले एक युवक और किशोरी के शव

हजरतपुर। क्षेत्र के बमनपुरा गांव में एक युवक और एक किशोरी के शव पेड़ से लटकी हालत में मिलने से हडकम्प मच गया। सुबह – सुबह पेड़ से लटके शव देखकर ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उपरोक्त सूचना मिलने पर एसएसपी डा ब्रजेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी थाना पुलिस से ली और मृतकों के परिवार वालों से बात की। पुलिस की प्रथम द्रश्टया जांच में मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि सोमवार को ग्राम बमनपुरा के बाहर की ओर पेड़ से एक युवक का शव फंदे पर पेड़ से लटका था और उसके पास गांव की रहने वाली एक नाबालिग का शव झूल रहा था। मृत युवक की शिनाख्त गांव के 22 वर्षीय अर्जुन के रूप में हुई है। दो लोगों के फांसी लगाने की खबर जब गांव में फैली तो मौके पर लोगों का हजूम एकत्र हो गया और सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन तथा थाना पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद दोनों शव पेड से उतरवाए गए। ग्रामीणों के अनुसार दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने बताया कि अब

तक की छानबीन में पता चला है कि युवक व किशोरी के घर आमने -सामने थे और एक दूसरे को जानते थे। बताते हैं कि किशोरी रात 12 बजे से घर से लापता थी। किशोरी के परिवार वाले उसे ढूंढ रहे थे।
इस मामले में रोचक पहलू यह है कि युवक और किशोरी के परिजन एक दूसरे पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। एसएसपी के अनुसार इसी आशंका के दृष्टिगत दोनों शवों को पोस्टमार्टम के हेतु भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर पूरी स्थिति साफ हो सकेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.