12:15 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारीगण को शॉल, पुष्पहार से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर विदाई दी

अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारीगण को शॉल, पुष्पहार से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर विदाई दी गयी

आज दिनांक 28-02-2025 को जनपद बदायूँ से अधिवर्षिता आयु पूर्ण कर पुलिस उपाधीक्षक श्री उमेश चन्द्र, उ0नि0 श्री भूदेव सिंह, मु0आ0 श्री साहब सिंह एवं अनुचर श्री सूरजपाल को रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बदायूँ के सभागार कक्ष में डॉ0 बृजेश कुमार सिँह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ द्वारा उन्हें शॉल, पुष्पहार से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। एवं सेवानिवृत्त अधि0/कर्मचारियों का परिचय पढ़ते हुए पुलिस परिवार की तरफ से इनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। इस अवसर पर श्री कृष्ण कान्त सरोज, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्री संजीव कुमार क्षेत्राधिकारी बिसौली एवं श्री कर्मवीर सिंह क्षेत्राधिकारी सहसवान एवं प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक श्री दिनेश कुमार व पुलिस के अन्य अधि/कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्त अधि0/कर्मचारियों के परिवारिकजन भी विदाई समारोह में उपस्थित हुय़े ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.