5:21 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

सूची जाने जारी करने के लिए धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन देंगे कांग्रेसी

कल दिनांक 4 फरवरी 2025 को प्रयागराज कुंभ मेला प्रशासन द्वारा मौनी अमावस्या के दिन घायल हुए एवं स्वर्गवासी हुए लोगों की सूची जाने जारी करने के लिए धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन देंगे कांग्रेसी*बदायूं 3 फरवरी 2025 आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय द्वारा आए पत्र को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आपातकाल बैठक परशुराम चौक कांग्रेस कार्यालय पर हुई । बैठक की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष असरार अहमद ने की , जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, बैठक में प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी पत्र के बारे में बताते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि निर्देश हुआ है कि मौनी अमावस्या के दिन 29 जनवरी 2025 को संगम जोन में भगदड़ होने पर जो श्रद्धालु घायल एवं स्वर्गवासी हुए हैं कुंभ मेला प्रशासन द्वारा या प्रदेश शासन द्वारा अभी तक उनकी सूची जारी नहीं की गई प्रत्येक जिले से श्रद्धालु लापता हैं बदायूं जनपद से ही बिसौली के पास ग्राम नागपुर से राहुल ठाकुर और टिंचू का अभी तक पता नहीं है गुमशुदगी की रिपोर्ट प्रयागराज फाफामऊ पार्किंग चौकी को दी गई है तथा बिसौली थाने को भी दी गई है परंतु अभी तक राहुल के बारे में कोई जानकारी नहीं हुई, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष असरार अहमद ने बैठक में कहा कि तय किया गया कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देश अनुसार कल 12:30 बजे कांग्रेस जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह , शहर कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद के संयुक्त नेतृत्व में कुंभ मेला प्रयागराज में दिनांक 29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या वाले दिन घायल एवं स्वर्गवासी लोगों की सूची जारी करने हेतु सक्षम अधिकारी को महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष वीरेश तोमर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राम रतन पटेल, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अकील अहमद, डॉक्टर नासिर, योगेंद्र शर्मा, रफत अली, आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे ।बैठक का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.