2:15 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

सुराही में जल दिवस पर निकाली गई जागरुकता रैली

बिल्सी। तहसील क्षेत्र की गांव सुराही में ग्राम प्रधान केपी शाक्य के नेतृत्व में एचयूएफ एवं सुविधा संस्था द्वारा संचालित जल संवर्धन परियोजन (प्रवाह) के ब्लॉक इंचार्ज ब्रजेश कुमार ग्रामीणों के साथ विश्व जल दिवस को मनाया। जिसमें शान्तिदेवी आदर्श जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग लिया। जल संरक्षण का संदेश देते हुए गांव में जागरुकता रैली निकाली। गावं में जगह जगह संस्था के पदाधिकारियों ने जल संरक्षण को लेकर इसके महत्व को समझाया। ब्रजेश कुमार ने कहा कि जल दिवस की शुरुआत सयुक्त राष्ट्र ने सन 1992 के अपने रियो दीजिनेरिओ सम्मेलन से की थी। जल दिवस का उद्देश्य पूरी दुनियां में हो रहे जल संकट के ऊपर दुनियाँ का ध्यान लाना है आज पूरी दुनियां जल संकट के ऐसे दौर से गुजर रही है जहां हम सबको जल संचयन की ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होनें कहा कि हम सभी को मिलकर निरंतर घट रहे जल स्तर को स्थिर करने के लिए कम से कम भूमि से पानी निकलना चाहिए, आवश्यकता के अनुसार ही घरों एवं खेतों में लगे नलकूपों का उपयोग करना चाहिए। इस मौके पर विशाल शुक्ला, प्रियांशी, आयुष कुमार, श्याम बाबू, मुनेश कुमार, अंजली आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.