6:24 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज जी के प्रकाश उत्सव की खुशी मेंहजारों की संख्या में संगत ने गुरु का लंगर छका

सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज जी के प्रकाश उत्सव की खुशी में आज श्री वैभव लान में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा पंजाबी मोहल्ला बदायूं के तत्वाधान में एक विशेष कीर्तन दरबार हुआ जिसमें हजूरी रागी जत्था भाई परमजीत सिंह प्रभजोत सिंह जी के द्वारा कीर्तन गायन किया गया उसके उपरांत गुरु का ताल आगरा से पधारे हुए ज्ञानी केवल सिंह जी ने गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन के बारे में विस्तार से संगत को कथा सुनाई।
इसके उपरांत चंडीगढ़ से पधारे हुए रागी जत्था भाई तवनीत सिंह जी ने गुरु गोविंद सिंह जी की वाणी के कीर्तन सुनाएं इसके बाद नगर कीर्तन में जिन सज्जनों के द्वारा प्रसाद बांटा गया था उनको गुरुद्वारा साहब की ओर से प्रधान श्रीमती रजनी अनेजा एवं मीत प्रधान मनजीत सिंह जी के द्वारा सम्मानित किया गया इसके अलावा जिन विद्यालयों के बच्चों ने नगर कीर्तन में कार्यक्रम प्रस्तुत किए थे उनके स्कूल को व बच्चों को सम्मानित किया गया समस्त आई हुई संगत का गुरुद्वारा साहब के महासचिव सरदार गुरदीप सिंह जी ने धन्यवाद किया समाप्ति के उपरांत हजारों की संख्या में संगत ने गुरु का लंगर छका। आज के इस कार्यक्रम में श्री सुखमणि साहिब सेवा समिति एवं स्त्री सत्संग सभा का विशेष योगदान रहा

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.