2:20 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

संगम के जल से स्नान कराकर किया बालाजी महाराज का श्रृंगार

संगम के जल से स्नान कराकर किया बालाजी महाराज का श्रृंगार

बिल्सी। शनिवार को नगर के तहसील रोड स्थित शिव शक्ति ओम मंदिर पर नगर की श्री बालाजी भक्त मंडली के तत्वावधान में बालाजी महाराज पर चोला चढ़ाया गया। यहां सबसे पहले प्रयागराज के संगम से मंडली के पदाधिकारियों द्वारा लाया गया गंगा जल से हनुमान जी महाराज को स्नान कराया गया। उसके बाद बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। उसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। साथ ही राम संकीर्तन ङी किया गया। उसके बाद बाबा की आरती कर प्रसाद का वितरण किया। इस मौके पर ऋतिक देवल, प्रांजल देवल, सौरभ देवल, मंजीत कुमार, मयंक गुप्ता, गिरीश यादव, राहुल शर्मा समेत कई भक्त मौजूद रहे। इधर नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार में भी आज विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम कर बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। बाद में पंडित संजय शर्मा द्वारा आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.