2:12 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

श्री लखदातार सेवा समिति के नेतृत्व में श्याम प्रेमियों ने बिल्सी से उझानी तक पैदल जाकर चढ़ाया बाबा श्याम को निशान

श्री लखदातार सेवा समिति के नेतृत्व में श्याम प्रेमियों ने बिल्सी से उझानी तक पैदल जाकर चढ़ाया बाबा श्याम को निशान

बाजार में जगह-जगह की गई पुष्प वर्षा

बिल्सी। सोमवार को श्याम बाबा के भक्तों ने यहां खाटू श्याम की गुणगान पद निशान यात्रा धूमधाम से निकाली। जिसका लोगों ने स्वागत कर पुष्प वर्षा की गई। सुबह नगर अटल चौक के पास स्थित श्री श्याम भवन से शुभारंभ हुआ आपको बताते चलें श्री श्याम भवन के महंत शुभम महेश्वरी द्वारा पहले सभी श्याम प्रेमियों के निशान का पूजन किया गया वह बाबा से प्रार्थना की गई फिर सभी प्रेमियों को निशान वितरण किया गया फिर शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ जो बिल्सी नगर के अटल चौक स्थित अशोक हलवाई वाली गली से श्री श्याम भवन से शुरू होकर उझानी खाटू श्याम मंदिर तक पद यात्रा जारी रही जो नगर के कटरा बाजार, मुख्य बाजार, इसके बाद इसको नगर के सर्राफा बाजार, कपड़ा बाजार, बालाजी तिराहा, कछला बस स्टैंड, मनोकामना स्कूल के सामने से होती हुई देववाणी चौक । जहां से सभी भक्त उझानी-बदायूं रोड पर स्थित जजपुरा खाटू मंदिर पंहुचे। जहां भक्तों ने पूजा-अर्चना की। निशान यात्रा के दौरान भक्तों ने एक-दूसरे के अबीर-गुलाल की होली खेली। जिसमें महिलाओं ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस मौके पर कौशल देवल, राघव गुप्ता, अमन गुप्ता, गौरव देवल, हर्षित देवल, विशाल, हिमांशु मनोज साथ चिराग मस्ताना हर्षित बजरंगी रजत कुमार अमित कश्यप शिया वर्मा रजत रजत राजपूत जितेंद्र महेश्वरी अमन ठाकुर अमित ठाकुर समेत सैकड़ो प्रेमी मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.