2:11 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

श्री बालाजी मंदिर पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या दो खैरी रोड स्थित श्री बालाजी मंदिर पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ कर भगवान हनुमान की आराधना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया और वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर रहा। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में भगवान हनुमान के भव्य श्रृंगार और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया। पाठ के दौरान मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। सुंदरकांड पाठ के उपरांत कन्याओं को सहभोज कराया गया, जिसके बाद भंडारे का शुभारंभ किया गया। भंडारे में नगर और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में रामनिवास देवल, रोहित देवल, निशांत देवल, ललतेश शर्मा, गोपाल शर्मा, धर्मपाल शर्मा, राजेश सोलंकी, जगबीर प्रजापति, मुकेश सक्सेना, संदेश शर्मा, हर्षित शर्मा, कमलेश शर्मा, अंशुल शर्मा और पुरुषोत्तम शाक्य, प्रेमशंकर, पप्पू टेलर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.