8:10 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

शीश पर खड़ाऊं, अंखियों में पानी… राम कथा का हुआ भव्य समापन

भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में आवास विकास कॉलोनी में पांच दिवसीय वैदिक रामकथा का भव्य आयोजन किया गया। हरियाणा के करनाल से पधारी आर्य विदुषी कथा वाचिका अंजलि आर्य जी ने कथा का वाचन करते हुए रामायण के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया।

 

पहले दिन उन्होंने पुत्रेष्टि यज्ञ का महत्व व सनातन संस्कृति में यज्ञ की महिमा को बड़े रोचक प्रसंगों के माध्यम से श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुत किया।

दूसरे दिन प्रभु श्रीराम की बाल लीलाओं और उनके आदर्शों को आज के परिवेश में अपनाने तथा बिगड़ते पारिवारिक रिश्तों को सुधारने के सूत्र बताए।

तीसरे दिन भगवान श्रीराम के वनगमन प्रसंग का अत्यंत मार्मिक चित्रण किया और त्याग एवं बलिदान की शिक्षा दी।

समापन दिवस पर भरत-मिलाप की कथा ने सभी श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया, अनेक श्रद्धालुओं की आंखों से आंसू छलक पड़े।

 

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी एडवोकेट उपदेश सिंह, योग गुरु गिरधारी सिंह राठौर सहित आवेश पाल सिंह, नवल किशोर, त्रिवेंद्र, वीरेंद्र सैनी, योगेंद्र पाल सिंह, संजीव चौहान, भगवान स्वरूप पाल, सुरेश पाल सिंह, जनवेद सिंह, मदन लाल पाल, ओमकार सिंह, हरिओम वर्मा, सुरेंद्र सिंह शाक्य आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.