6:20 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

शिकायतों का गंभीरतापूर्वक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी

बदायूँ : 20 दिसम्बर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 48 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 04 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से भी निस्तारण की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक लिया जाता है इसलिए अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 25, विद्युत की 04, नगर पालिका परिषद की 03, खाद एवं रसद विभाग की 02 ग्राम्य विकास विभाग की 02, पुलिस विभाग की 06 व अन्य विभागों की 06 सहित कुल 48 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 04 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायती एवं प्रार्थना पत्रों का सम्बंधित अधिकारियों को गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त बढ़ते कोहरे व सर्दी के दृष्टिगत स्ट्रीट लाइट व अन्य व्यवस्थाओं को जांचने के लिए जिलाधिकारी ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज के निकट तिराहे तक का मुआयना भी किया। इस अवसर पर सीडीओ केशव कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.