2:28 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

शासी निकाय की बैठक में हुआ 6.867 करोड़ रुपए की कार्ययोजना का अनुमोदन

बदायूँ: 16 जुलाई। वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना एवं मूलभूत नगरीय सुविधाएं एवं आवास योजनान्तर्गत कार्ययोजना की स्वीकृति हेतु शासी निकाय की बैठक प्रभारी जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में 6.867 करोड़ रुपए की कार्ययोजना की डी.पी.आर. प्रस्तुत कर उसका अनुमोदन प्राप्त किया गया।
बैठक में सीडीओ ने कहा कि सभी अधिशासी अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि जो प्रस्ताव उनके द्वारा बैठक में रखेे गए हैं। उसपर पूर्व में किसी शासकीय योजना में कार्य न हुआ हो। उन्होंने कहा कि कार्य प्रारम्भ करने से पहले, कार्य के दौरान तथा कार्य के उपरान्त की जीओ टैगिंग वाली फोटो आवश्यक रूप से ली जाए।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना अनुदान सं0-37 के अन्तर्गत 2.739 करोड रुपए, मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना अनुदान सं0-83 के अन्तर्गत 3.487 करोड़ रुपए एवं मूलभूत नगरीय सुविधाएं एवं आवास योजनान्तर्गत 0.641 करोड रुपए, इस प्रकार कुल 6.867 करोड़ रुपए का लक्ष्य कार्ययोजना व डी.पी.आर. प्रस्तुत कर उसका अनुमोदन प्राप्त किया गया।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक व परियोजना अधिकारी डूडा कल्पना जायसवाल ने बताया कि जनपद के मा० जनप्रतिनिधिगण से प्रस्ताव आमन्त्रित किये गये। मा० जनप्रतिनिधिगण द्वारा वर्तमान में उपलब्ध कराये गये प्रस्तावों के सापेक्ष मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना अनुदान सं0-37 के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद बदायूँ में 06 परियोजनाओं 106.25 लाख रुपए, नगर पालिका परिषद बिसौली में 01 परियोजना 43.15 लाख रुपए, नगर पालिका परिषद बिल्सी में 04 परियोजनाओं 38.27 लाख रुपए, नगर पालिका परिषद दातागंज में 14 परियोजनाओं 80.63 लाख रुपए, नगर पंचायत उसहैत में 04 परियोजनाओं 31.77 लाख रुपए, नगर पंचायत कछला में 05 परियोंजनाओं 59.33 लाख रुपए, नगर पंचायत रुदायन में 01 परियोजना 11.74 लाख रुपए, नगर पंचायत इस्लामनगर में 02 परियोजनाओं 39.37 लाख रुपए की कार्ययोजना प्रस्तुत कर उसका अनुमोदन बैठक में प्राप्त किया गया।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना अनुदान सं0-83 के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद बदायूँ में 07 परियोजना 100.21 लाख रुपए, नगर पालिका परिषद सहसवान में 02 परियोजनाओं 64.76 लाख रुपए, नगर पालिका परिषद दातागंज में 11 परियोजना 74.82 लाख रुपए, नगर पालिका परिषद बिल्सी में 08 परियोजना 79.05 लाख रुपए, नगर पंचायत उसहैत में 03 परियोजना 27.29 लाख रुपए, नगर पंचायत कछला में 01 परियोजना 3.57 लाख रुपए की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई है तथा मूलभूत नगरीय सुविधाएं एवं आवास के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद बिसौली की 01 परियोजना 36.51 लाख रुपए, नगर पंचायत वजीरगंज में 01 परियोजना 24.42 लाख रुपए की कार्ययोजना प्रस्तुत कर उसका अनुमोदन प्राप्त किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी व प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय अरुण कुमार, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.