2:19 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

विधायक हरीश ने किया सीसी सड़क का उद्घाटन

विधायक हरीश ने किया सीसी सड़क का उद्घाटन

बिल्सी। भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने आज बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के गांव बांस बरौलिया में शिव मंदिर के निकट विधायक निधि योजना से करीब सवा नौ लाख रुपए से बनी सीसी सड़क का फीता काटकर उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार बिना भेदभाव के कार्य करती है, यह बात किसी से छिपी नहीं हैं। उन्होनें कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को लेकर लगातार क्षेत्र में कार्य कर रही है। जिस गांव में सीसी सड़क की आवश्यकता है वहां शीघ्र सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर पूर्व चेयरमेन ज़िला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, ओमप्रकाश सागर, अंबियापुर के मंडलाध्यक्ष राहुल देव शाक्य, प्रमोद गोस्वामी, भगवान सिंह, चेतराम मौर्य, केपी सिंह, धर्मेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.