6:04 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

विद्युत विभाग में रिफॉर्म्स के दृष्टिगत डीएम ने की बैठक

बदायूँ: 19 मई। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शासन स्तर पर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड व दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में किए जा रहे रिफॉर्म्स के दृष्टिगत आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को सभी तैयारियां पूर्ण रखने व मैन मैनेजमेंट कर अतिरिक्त मैन पावर की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।
सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आहूत बैठक में जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सचेत होकर कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य व विद्युत सप्लाई बाधित न हो जिससे आमजन को परेशानी हो।
जिलाधिकारी ने कहा कि रिफॉर्म्स के दृष्टिगत सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने विद्युत विभाग के अभियंताओं को अन्य विभागों से समन्वय कर कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने आईटीआई के प्रधानाचार्य सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी वित्त एव राजस्व, नगर मजिस्ट्रेट, अधीक्षण अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.