6:14 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शुक्रवार परेड की सलामी- गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल

> वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की ली गई सलामी।

> शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए सर्वप्रथम पुलिसकर्मियों को लगवाई गयी दौड़ ।

> अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार करवाई गयी ड्रिल की कार्यवाही ।

> आगामी गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत पुलिस लाइन बदायूँ मे रिहर्सल परेड का आकस्मिक निरीक्षण कर गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा कर संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश ।

> परेड के पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाइन की समस्त शाखाओं का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

आज दिनांक 17-01-2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा पुलिस लाइन बदायूँ में सर्वप्रथम शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी। तत्पश्चात महोदय द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाई गयी उसके पश्चात आगामी गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत परेड रिहर्सल का आकस्मिक निरीक्षण किया, क्षेत्राधिकारी बिल्सी द्वारा परेड कमांडर के रुप में परेड का संचालन किया गया । परेड में एकरूपता बनाए रखने हेतु सभी टोलीवार कमांडर द्वारा अपनी-अपनी टोली को बारी-बारी मंच के सामने गुजारा गया। महोदय द्वारा परेड रिहर्सल का जायजा लेते हुए परेड की प्रशंसा की गयी तथा परेड को और भी सुंदर सुसज्जित बनाने हेतु गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। परेड के पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाइन क्वार्टर गार्ड, लाइब्रेरी, कैंटीन, स्टोर, परिवहन शाखा, भोजनालय, आटाचक्की, पुलिसकर्मियों के बैरक साथ ही निर्माणाधीन कार्य आदि का निरीक्षण किया गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये । इस दौरान क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन /क्षेत्राधिकारी नगर/उझानी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष शाखा प्रभारी परेड में उपस्थित रहे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.