5:18 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण / बलवा ड्रिल का अभ्यास

> जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने एवं आपात परिस्थितियों को नियंत्रण करने हेतु तथा आगामी त्यौहारों को सकुशल एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण/बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया।

आज दिनांक 12-03-2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0बृजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन ग्राउण्ड में जिले में आगामी त्यौहारों, कानून और शांति व्यवस्था के दृष्टिगत आपात परिस्थितियों बलवाइयों, अराजक तत्वों और गड़बड़ी फैलाने वालों से सख्ती से निपटने के लिए बदायूँ पुलिस द्वारा दंगा नियंत्रण ड्रिल कर शस्त्रों-उपकरणों की क्रियाशीलता को चेक किया गया तथा त्यौहारों को सकुशल एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत एवं आकस्मिक परिस्थिति में सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था व समाज में सुरक्षित/भयमुक्त वातावरण बनाने के उद्देश्य से पुलिसअधिकारियों व पुलिसकर्मियों से बल्वा ड्रिल का पूर्वाभ्यास कराया गया।

> आगामी त्यौहार होली, रमजान माह, ईद-उल-फितर एवं नवरात्रि आदि के दृष्टिगत संवेदनशीलता व शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर, रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउण्ड में दंगारोधी उपकरणों के साथ मॉक बल्वा ड्रिल/दंगारोधी ड्रिल का आयोजन किया गया।

> जनपद के समस्त पुलिस अधि0/कर्म0गण द्वारा विधि विरूद्ध भीड़ को तितर-बितर करने/शांति व्यवस्था बनाने आदि क्रियाकलापों के सम्बन्ध में बल्वा ड्रिल का अभ्यास किया गया तथा अधिकारियों द्वारा पुलिसकर्मियों को दंगाइयों/बलवाइयों को खदेड़ने, घायलों को अस्पताल ले जानें तथा बलवाइयों की गिरफ्तारी करने आदि का अभ्यास किया गया।

➡️वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जिले के आला पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में बलवा परेड के अभ्यास के तहत बदायूँ पुलिस और दंगाइयों के बीच पुलिस लाइन में हुई जोरदार भिड़ंत।
➡️इस दौरान बदायूँ पुलिस ने ही दंगाइयों व पुलिस का रोल अदा किया।
➡️महोदय द्वारा सर्वप्रथम बलवा या दंगा होने की स्थिति में भीड़ को कैसे नियंत्रित किया जाए, कैसे प्रदर्शनकारियों के पत्थरों से खुद का बचाव करते हुए उन्हें खदेड़ा जाए, प्रदर्शनकारियों को पुलिस की चेतावनी से लेकर आंसू गैस के गोले दागने, हैंड ग्रेनेड, रबर बुलेट का प्रयोग करने, वाटर कैनन से भीड़ को तितर बितर करने के संबंध में विस्तार से ब्रीफ किया।
➡️ तत्पश्चात बलवा मॉक ड्रिल रिहर्सल परेड में पुलिस जवानों व अधिकारियों की अलग-अलग टीमें बनाई गई। जिसमें अभिसूचना इकाई, सिविल पुलिस, घुड़सवार पुलिस, अग्नि शमन पुलिस, लाठी पार्टी, फायरिंग पार्टी, अश्रु पार्टी, रिजर्व पार्टी को अपना-अपना कार्य तय कर दिशा निर्देश दिए गए ।


➡️ इसके उपरांत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों से पुलिस अधिकारियों ने बात की। उन्हें लाउडस्पीकर के माध्यम से समझाने की कोशिश की गई । किंतु लोगों की भीड़ उग्र हो गई एवं पुलिस पर पथराव करने लगे। यह देख पुलिस ने उन्हें लाउडस्पीकर के माध्यम से तितर बितर होने की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों को उग्र होते देख पुलिस ने मोर्चा संभाला। दंगाइयों पर हल्का बल प्रयोग किया।दंगाइयों द्वारा पुलिस पर पत्थर फेंकने के बाद पुलिसकर्मियों ने अपना बचाव करते हुए अश्रु गैस के गोले दागे । हैंड ग्रेनेड का प्रयोग किया और भीड़ को तीतर भीतर किया ।

➡️इसके संबंध में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गयीं सामना किया जा सके।
➡️बलवा मॉक ड्रिल जैसे अभ्यास पुलिस बल की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करने में सहायक होते हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बलवा ड्रिल टीम में शामिल समस्त पुलिस कर्मियों के उच्चकोटि का प्रदर्शन करने पर सराहना करते हुए भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी । बलवा ड्रिल के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमित किशोर श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री के0के0 सरोज, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसाऱ निरीक्षक व समस्त थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी व अन्य पुलिस अधीकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.