2:16 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

वजीरगंज में निशुल्क कांवड़ चिकित्सा सेवा शिविर का हुआ शुभारंभ।

वजीरगंज में पूर्व राज्य मंत्री सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने निशुल्क कांवड़ चिकित्सा सेवा शिविर का शुभारंभ फीता काटकर किया। हम आपको बता दे की वजीरगंज में चिकित्सा सेवा शिविर पर कांवड़ियों को निःशुल्क दवा फल व जलपान कराया गया। कैमिस्ट एसोसिएशन वजीरगंज ने मिल जुलकर हिस्सा लिया। वजीरगंज होकर जाने वाले सभी कांवड़ियों की सेवा की उन्हें निःशुल्क दवाई वितरण की। कैमिस्ट एसोसिएशन वजीरगंज अध्यक्ष प्रदीप माहेश्वरी ने शिविर के बारे में जानकारी दी। सदर विधायक पूर्व मंत्री महेश गुप्ता ने कहां कि शिव भक्त कावड़ियों की सेवा करना बहुत पुन्य का कार्य है, और वजीरगंज के मेडिकल व्यापारी समाज हमेशा ही अपने सभी कार्य छोड़कर एक दिन यह सेवा कार्य करते है। इस मौके पर कैमिस्ट एसोसिएशन वजीरगंज अध्यक्ष प्रदीप माहेश्वरी,आदित्य कुमार,अशफाक, राकेश वार्ष्णेय,भाजपा मंडल अध्यक्ष राघव चौहान,जैकी चाचा,राहुल वार्ष्णेय,संदीप कुमार,ताहिर अंसारी सहित नगरवासी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.