2:15 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

वजीरगंज पुलिस द्वारा प्रथमा ग्रामीण बैंक, बगरैन में हुई चोरी का अनावरण 02 अभियुक्त गिरफ्तार

वजीरगंज पुलिस द्वारा प्रथमा ग्रामीण बैंक, बगरैन में हुई चोरी का अनावरण करते हुये 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से बैंक का एक स्कैनर, बैंक के प्रपत्र रखा बैग व एक नाजायज तंमचा .315 बोर मय 01 कारतूस के बरामद हुआ

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह” द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चैकिंग एंव गस्त के निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कृष्ण कान्त सरोज के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बिसौली संजीव कुमार के नेतृत्व में, प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज अरविन्द कुमार मय टीम को बड़ी सफलता मिली । दिनांक 17.02.25 को वजीरगंज पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति फिरोज पुत्र चमन निवासी ग्राम बगरैन थाना वजीरगंज बदायूँ के कब्जे से एक तंमचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर नाजायज बरामद हुये । तथा अभि0 फिरोज की निशादेही पर बैंक से चोरी हुया स्कैनर बरामद किया गया तथा अभि0 फिरोज से पूछताछ के आधार पर अभि0गण 1.कासिम पुत्र मौ0 शेर निवासी ग्राम बगरैन थाना वजीरगंज जिला बदायूँ, 2. फिरोज पुत्र चमन निवासी ग्राम बगरैन थाना वजीरगंज बदायूँ के नाम मु0अ0स0 61/25 धारा 331(4)/305/324(4) बीएनएस में प्रकाश में आये तथा फिरोज उपरोक्त की गिरफ्तारी व नाजायज तंमचा .315 बोर मय 01 कारतूस की बरामदगी के सम्बन्ध में थाना वजीरगंज पर मु0अ0सं0-78/25 धारा 3/25(1-B)a आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । तथा मुखबिर की सूचना पर अभि0 कासिम पुत्र मौ0 शेर निवासी ग्राम बगरैन थाना वजीरगंज बदायूँ को भवानीपुर तिराहे के पास से बैंक से चोरी हुये बैंक के प्रपत्र रखे बैग के साथ गिरफ्तार किया गया । प्रथमा ग्रामीण बैंक के मेन गेट(चैनल) के 03 ताले टूटे हुये व 03 ताले अन्दर के लाकर के टूटे हुये तथा 02 लोहे की सरिया व आरी के ब्लेड के टुकडो को भी सील किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है ।
विवरण पूछताछ—
गिरफ्तार अभि0गण फिरोज व कासिम से पूछताछ की गयी तो पाया कि अभियुक्त फिरोज पुत्र चमन निवासी ग्राम बगरैन थाना वजीरगंज बदायूँ पिछले साल थाना आदर्श नगर क्षेत्र नई दिल्ली में 25 लाख का सोना लूटने की घटना में जेल गया था, जेल से 03 माह सजा काटकर आने के बाद 26 जनवरी 2025 को अपने गांव बगरैन आया था, फिरोज ने बताया कि मुझे अपनी प्रेमिका को दिल्ली में 02 लाख रूपये भिजवाने थे मैं बगरैन की प्रथमा बैंक में 2-3 बार गया मेरा वंहा पर खाता भी था, बैंक से कई बार रूपये निकालने की आड़ में बैंक की रैकी की थी जिससे मुझ पर शक न हो । लेकिन बैंक में कोई सुरक्षा नही थी बहुत आसानी से चोरी हो सकती थी । जब मैंने पूरी रैकी कर ली थी तब मैने अपने साथी बगरैन के रहने वाले कासिम पुत्र मौ0 शेर को सारी बाते बतायी थी कि बैंक में असानी से चोरी कर सकते हैं । दिनांक 03.02.25 की रात्रि में हम दोनो योजना के तहत बैंक के ताले काटकर कैमरो से अपने को छिपाते हुये उनके तार काटकर बैंक में अन्दर घुस गये थे, हम लोग बैंक के लाकर को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे तभी रोड़ से पुलिस के हूटर की आवाज से डर कर हम लाकर नही तोड़ सके, फिर हम लोगो ने देखा कि बैंक के कैश काउंटर के अन्दर एक बैग रखा था जिसमें ताला लगा था, उसको हमने उठा लिया व एक स्कैनर और कैमरे में फोटो ना आ गया हो इसलिए हम डीवीआर समझ कर एक छोटी सी मशीन उठाकर ले गये, जो दिखने में डीवीआर जैसी लग रही थी, जल्दबाजी में जो हम ताले तोडने व काटने का समान ले गये थे वह समान बैंक में ही रह गया था हमने रास्ते में जाते समय डीवीआर जैसी मशीन व कम्प्यूटर की मशीन जो हमारे काम का नही थी कैमरे की रिकोर्डिग के डर से बगरैन में ही तलाब की तरफ फेंक दी थी अंधेरा काफी होने के कारण वह जगह याद नही है किस स्थान पर फेंकी थी साहब बैग में छोटा ताला लगा था जिसको हमने तोडकर देखा तो उसमे बैंक के कुछ बाउचर व कागज रखे थे उसको हमने नही फेंका था बैंक का स्कैनर, और बैक के प्रपत्र व कागज को बैंक में आगे फ्राड करने के लिए मैने अपने पास रख लिए थे और बैग को कासिम ने रख लिया था ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. कासिम पुत्र मौ0 शेर निवासी ग्राम बगरैन थाना वजीरगंज जिला बदायूँ,
2. फिरोज पुत्र चमन निवासी ग्राम बगरैन थाना वजीरगंज बदायूँ

आपराधिक इतिहास- (फिरोज उपरोक्त )
1.मु0अ0सं0-04/2024 धारा 392/395/411/34/120बी भादवि थाना आदर्श नगर नई दिल्ली
2.मु0अ0सं0 61/25 धारा 331(4)/305/324(4) बीएनएस थाना वजीरगंज जिला बदायूँ
3.मु0अ0स0 78/25 धारा 3/25(1B)a आर्म्स एक्ट थाना वजीरगंज जिला बदायूँ

आपराधिक इतिहास- (कासिम उपरोक्त )
1.मु0अ0सं0 61/25 धारा 331(4)/305/324(4) बीएनएस थाना वजीरगंज जिला बदायूँ

विवरण बरामदगी—
1. एक अदद स्कैनर HP लिखा, प्रथमा ग्रामीण बैंक का (फिरोज से)
2. एक अदद तंमचा .315 बोर मय 01 कारतूस(फिरोज से)
3. एक बैग बैंक का जिसमें बैंक के प्रपत्र रखे है( कासिम से)
4.चोरी के दिन बैंक में छोडे गये टूटे हुये 06 ताले व 2 लोहे की सरिया तथा ब्लेड के टुकडे

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ
उ0नि0 श्री सुपेन्द्र मलिक थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ
उ0नि0 श्री राजीव चौहान थाना वजीरगंज बदायूँ
हे0का0 473 देवेन्द्र सिंह थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ
का0 1767 सन्नी देव थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ
का0 1294 लविन कुमार थाना वजीरगंज बदायूँ
का0 565 संजीव कुमार थाना वजीरगंज बदायूँ

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.