2:11 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

लखनउ दिल्ली ट्रेन की महाभारत में बदायूं के सांसद बने अभिमन्यु ?

बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बदायूं वालों ने दिल्ली और लखनउ रेलवे मार्ग के लिए जितना इंतजार किया वह लोकतंत्र की जंग में महाभारत जैसा नजर आता है और कारण कोई हो बदायूं के सांसद की भूमिका रेल की महाभारत के चक्रव्यूह में फंसे अभिमन्यु जैसी दिखती है जिसको बदायूं का कोई सांसद और मंत्री उस चक्रव्यूह को तोड नहीं पाया है। बदायूं के सांसद स्व रघुवीर सहाय के समय में शुरू होने वाली रेल की यह महाभारत आजादी के समय से चल रही है लेकिन रेलवे की फाइलों में से लखनउ और दिल्ली की ट्रेन चलना अब तक बाहर नहीं निकल पाई हो। आमान परिवर्तन के उपरांत बरेली – कासंगज रेलमार्ग का विद्युतीकरण तो पूरा हो गया और लम्बी दूरी की मालगाडियां चलने लगी लेकिन सवारी वाली रेलगाडियों को चलवाने के लिए कोई रास्ता किसी को नजर नहीं आ रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.