2:18 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

रायपुर बुजुर्ग में बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर के गांव रायपुर बुजुर्ग स्थित प्राथमिक स्कूल के बच्चों ने गांव में नए सत्र के पहले दिन जागरूकता रैली निकाली। रैली विद्यालय परिसर से निकाली गई जो गांव के मुख्य मार्ग से होते हुए गलियों में घूमी। बाद में विद्यालय परिसर पहुंची। इस दौरान छात्र-छात्राएं ने सभी बच्चों को पंजीकरण कर शिक्षा प्राप्त करने की अपील की। प्रभारी प्रधानाध्यापक अंजू शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि जो भी बच्चा बगैर शिक्षा के नहीं रहना चाहिए। जिसके लिए समय पर समय गांव के अभिभावकों को जागरुक करने के लिए रैली निकाली जाती है। इस मौके पर जितेंद्र कुमार, एकता गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.