2:12 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

राणा सांगा पर अभद्र टिप्पणी, क्षत्रिय महासभा ने जताया विरोध

बिल्सी। शनिवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने सांसद रामजीमल सुमन के खिलाफ तहसील प्रांगण में प्रदर्शन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव को सौंपा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष उदय सिंह गौड़ ने कहा कि सांसद रामजीमल सुमन ने महापुरुष राणा सांगा को लेकर अभद्र टिप्पणी की, जिससे सभी समाज के लोगों में आक्रोश है। सांसद अपने पद से इस्तीफा दे और सर्व समाज से माफी मांगे। जिला कोषाध्यक्ष दीपक चौहान ने कहा कि सांसद द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी से पूरे समाज में आक्रोश है, जिसको लेकर क्षत्रिय महासभाउक्त सांसद पर कार्रवाई की मांग करते हुए राष्ट्रपति से मान्यता समाप्त किए जाने की मांग करती है। इस मौके पर क्षत्रिय महासभा के सत्यपाल सिंह, इंद्रपाल, मुकेश चौहान, हेमेंद्र सिंह, सुदीप चौहान, प्रतीक चौहान, अखिलेश सोलंकी, अनुज चौहान, प्रवीण शर्मा, अवधेश पाराशर, अमित वार्ष्णेय, मोनू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.