2:26 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

राज्य कर की बैठक में अधिकाधिक पंजीयन बढ़ाने व रिटर्न समय से दाखिल करने पर दिया जोर

बदायूँ: 20 मई। अपर आयुक्त ग्रेड-01 राज्यकर बरेली मण्डल ओमप्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को पुरानी चुंगी स्थित राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों व अधिवक्ताओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को सुना गया एवं उसका निराकरण भी कराया गया। अधिकाधिक पंजीयन बढ़ाने हेतु व रिटर्न समय से दाखिल करने हेतु प्रेरित किया गया।
बैठक में में संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) बरेली केके गुप्ता, उपायुक्त विजय सोनी, डॉ0 संजीव पाठक, रवि कुमार तथा सहायक आयुक्त दिव्य प्रकाश सिसौदिया, चन्द्रशेखर सिंह सहित व्यापारी व अधिवक्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.