2:14 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महाविद्यालय में सरस्वती पूजन का कार्यक्रम आयोजित

आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में बसंत पंचमी के पावन पर्व पर महाविद्यालय परिसर में स्थित माँ सरस्वती देवी के मंदिर में पूजन अर्चन का कार्यक्रम किया गया।
माता सरस्वती के मंदिर को फूल मालाओं से सजाया गया तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नरेंद्र कुमार बत्रा ने मन्दिर में स्थापित माता सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजन अर्चन और आरती कर प्रसाद वितरण किया।महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने बारी बारी से पुष्पांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर डॉ श्रद्धा गुप्ता, डॉ रविंद्र सिंह यादव, डॉ अनिल कुमार, डॉ संजीव राठौर, डॉ राकेश कुमार जायसवाल, डॉ सचिन राघव, डॉ प्रियंका सिंह डॉ संजय कुमार, संजीव शाक्य , वीर बहादुर ,प्रमोद कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.