2:21 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

रंगों का पर्व होली ब्लूमिंगडेल स्कूल में हर्षाेल्लास से मनाया

रंगों का पर्व होली ब्लूमिंगडेल स्कूल में अत्यंत ही हर्षाेल्लास से मनाया गया। इस पावन पर्व पर प्रागंण में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इसी श्रृंखला में रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसमें होली की मस्ती से सराबोर नृत्य, गायन, लघुनाटिका आदि आकर्षण का केन्द्र रहे। जहाँ एक ओर अनेक मनमोहक व संगीतमय कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया वहीं दूसरी ओर गुलाल की फुहार और गुजिया की मिठास ने भी अपने स्वाद व उत्साह में सबको सराबोर कर दिया। इतना ही नहीं इस मौके पर होली का त्योहार मनाने के कारण से सम्बन्धित कविता व अपने – अपने विचारों की अभिव्यक्ति भी की गई। इस सुअवसर पर स्कूल अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने सभी को होली पर्व की शुभकामनाए देते हुए सौहार्द व एकता का संदेश दिया। स्कूल प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने सभी को सम्बोन्धित करते हुए होली त्योहार से जुड़ी अनेक महत्वपूूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। इस सुअवसर पर स्कूल निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान व श्वेता मेंहदीरत्ता, उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा, कोर्डिनेटर अंजला सोनी, मृणाल सक्सेना, सुषमा वर्मा एकेडमिक हेड सौरभ गांगुली एवं समस्त विद्यालय परिवार ने इस महत्वपूर्ण व यादगार अवसर पर उपस्थित रहकर इस पल का भरपूर आनंद उठाया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.