2:14 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

मोबाइल और फास्ट फूड से बढ़ रहा किशोरों में बीपी-डाॅ आरके वर्मा

मोबाइल और फास्ट फूड से बढ़ रहा किशोरों में बीपी-डाॅ आरके वर्मा।

उझानी-बदांयू 2 अप्रैल।

अब 12 से 18 वर्ष तक के किशोर भी हाई ब्लड प्रेशर (बीपी) की चपेट में आ रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इसकी मुख्य वजह घटती खेलकूद गतिविधियां, मोबाइल का अधिक उपयोग, फास्ट फूड और बढ़ता मोटापा है।
बदांयू जिला अस्पताल के बरिष्ठ फिजिशियन डॉ आरके वर्मा ( राजेश कुमार वर्मा ) ने बताया कि बच्चों में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। कई बच्चों को अधिक वजन के कारण चलने-फिरने में भी परेशानी हो रही है। आउटडोर गतिविधियां कम होने और घंटों मोबाइल या कंप्यूटर पर समय बिताने से उनकी शारीरिक क्षमता और रोग-प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है।

उन्होंने बताया कि ओपीडी में हर माह करीब 40 बच्चे मोटापे की शिकायत लेकर आते हैं, जिनमें से लगभग पांच बच्चों में हाई बीपी की समस्या पाई जा रही है। इसके पीछे फास्ट फूड, अधिक वसायुक्त भोजन और पढ़ाई का तनाव भी अहम कारण हैं।

उन्होंने बचाव के बताऐ उपाय-

बच्चों को मोबाइल से दूर रखकर खेलकूद के लिए प्रेरित करें
फास्ट फूड और तैलीय भोजन का सेवन कम कराएं
रोजाना कम से कम 8 घंटे की नींद सुनिश्चित करें।

चलते समय सांस फूलना
घबराहट या बेचैनी
सिर दर्द या चक्कर आना
चिड़चिड़ापन या गुस्सा बढ़ना यह इसके मुख्य लक्षण है,ऐसा होने पर चिकित्सक को दिखाऐ।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.