6:17 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

मोदी, योगी डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपनों को कर रहे साकार – राजीव कुमार गुप्ता

भाजपाइयों ने प्रत्येक बूथ पर मनाई बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती।

बदायूं :- भारतीय जनता पार्टी ने जनपद बदायूं प्रत्येक बूथ पर भारत रत्न, बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़ी धूमधाम के साथ प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण एवं गोष्ठी करके मनाई। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के पार्कों एवं मूर्तियों पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने दातागंज के मोहल्ला परा स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कहा बाबा साहब की जयंती भाजपा सरकार में बड़े धूमधाम के साथ गांव-गांव बस्ती बस्ती मनाई जा रही है डबल इंजन की सरकार बाबा साहब के मिशन को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। मोदी सरकार ने बाबा साहब के पंच तीर्थ को विकसित कर सच्ची श्रद्धांजलि दी है। कांग्रेस की सरकार ने 70 साल देश पर राज करने के बाद भी बाबा साहब को समय-समय पर अपमानित करने का काम किया है, समाज के सभी लोग इस बात को बखूबी जानते हैं।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने अंबेडकर पार्क और गद्दी चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कहा डॉ. बीआर अंबेडकर को ‘भारतीय संविधान का निर्माता’ कहा जाता है क्योंकि वह भारतीय संविधान की ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष थे। महान समाज सुधारक अंबेडकर ने दलितों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ का नारा दिया।​

विधायक राजीव कुमार सिंह ने दातागंज के मोहल्ला परा स्थित अंबेडकर पार्क और गांव कमां में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कहा डॉ. अंबेडकर एक महान राजनीतिक नेता, दार्शनिक, लेखक, अर्थशास्त्री, न्यायविद्, बहु-भाषाविद्, धर्म दर्शन के विद्वान और एक समाज सुधारक थे, जिन्होंने भारत में अस्पृश्यता और सामाजिक असमानता के उन्मूलन के लिये अपना जीवन समर्पित कर दिया।

विधायक हरीश शाक्य ने बिल्सी नगर और गांव गुधनी में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कहा भाजपा सरकार लगातार बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए अनेक प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर जन-जन को लाभान्वित करने का काम कर रही है।

इसके अलावा ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन, पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह बाबा साहब की प्रतिमाओं और चित्रों पर माल्यार्पण व गोष्ठी आयोजित करके जयंती धूमधाम से मनाई।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.