2:15 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

मुरादाबाद – फर्रुखाबाद हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय की मौत

बदायूं से चरन सिंह की रिपोर्ट

वजीरगंज (बदायूं) मुरादाबाद – फर्रुखाबाद हाइवे पर भोलेनाथ मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने गाय को टक्कर मार दी जिससे गाय की मौत हो गई।
बजरंग सेना के जिला अध्यक्ष मोहित कुमार सिंह चौहान ने बताया कि वह सूचना पाकर अपनी टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे और नगर पंचायत के ई.ओ. साहब को जेसीबी के लिए फोन किया काफी समय के बाद जेसीबी आयी। जेसीबी से गड्ढा करके गाय को दफनाया दिया गया ।
इस मौके बजरंग सेना टीम से सूर्य प्रताप सिंह , ठाकुर रंजीत , ठाकुर विजय ठाकुर , मोहित शर्मा , डॉक्टर जितेंद्र सिंह मौजूद रहे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.