10:05 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विश्व ध्यान दिवस

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में ‘विश्व ध्यान दिवस’ मनाया गया। सर्वप्रथम महर्षि जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर प्रार्थना सभा आयोजित की गई। तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारम्भ ध्यान प्रभारी वंदना पाण्डे के निर्देशन में हुआ। जिसमें उन्होंने बताया कि मेडिटेशन का सभी के जीवन में क्या महत्व है? मेडिटेशन से मन और स्वास्थ्य दोनों का संबंध है। जब मन प्रसन्न होगा तभी हम अपने कार्य को पूर्ण करने में सक्षम होंगे। इस मौके पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य अशोक शर्मा जी ने बच्चों को योग, आसन के लाभ एवं हम कैसे रोगों से मुक्त रह सकते हैं?भ्रामरी, अनुलोम -विलोम आदि के बारे में बताया। साथ ही कहा कि मुख्यत: ध्यान का विशेष महत्व है, ध्यान बिना कुछ भी संभव नहीं है। इस अवसर पर संपूर्ण विद्यालय परिवार की उपस्थिति गरिमामयी बनी रही।
मीडिया प्रभारी- राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.