8:59 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में बाल – दिवस

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस को बाल – दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य में प्रधानाचार्य आर. एल. सिंह जी के कुशल निर्देशन में बाल-मेले का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम गुरु परंपरा पूजन के साथ प्रशासनिक अधिकारी विमल कुमार जी के द्वारा फीता काटकर मेले का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के फूड स्टाल लगाए गए। जिनमें में भेलपुरी, पोहा, जलजीरा, मटर-चाट, पेस्ट्री, दहीपूरी, वेज-बिरयानी और पानी पुरी जैसे कई व्यंजन उपलब्ध थे। साथ ही बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए खेल स्टॉल भी लगाए। इस अवसर पर कक्षा नर्सरी से 5 तक के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। बच्चों के लिए यह एक यादगार आयोजन रहा। जिसमें बच्चों को अपनी सर्वश्रेष्ठ योग्यताओं को उजागर करने का अवसर प्राप्त हुआ। विद्यालय में कार्यक्रम का संचालन विद्यालय सांस्कृतिक गतिविधि प्रभारी मंजू सक्सेना के द्वारा किया गया। इस मौके पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। विद्यालय मीडिया प्रभारी- राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.