6:04 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंग्रेजी विषय में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंग्रेजी विषय में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सीनियर वर्ग से कक्षा से 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा सदनानुसार प्रतिभाग किया गया। इसमें विद्यालय के चारों सदन व्यास, पाराशर, नारायण, एवं वशिष्ठ सदन के विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस प्रतियोगिता के प्रथम चरण में चारों सदनों से दो/ दो बच्चों के समूह बनाए गए एवं प्रत्येक समूह को एक अलग विषय दिया गया । जिसमें विषय अनुसार पक्ष एवं विपक्ष में प्रतिभागी बच्चों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। तत्पश्चात अंत में जो दो बच्चे प्रथम चरण पार करके द्वितीय चरण में पहुंचे, उन्हें एक भिन्न विषय पर वाद- विवाद करने का मौका दिया गया। जिसमें नारायण सदन से अनिका गंगवार को प्रथम एवं व्यास सदन से अक्षत पाराशरी को द्वितीय स्थान पर घोषित किया गया। यह परिणाम निर्णायक पद पर आसीन प्रधानाचार्य जी, शिक्षक कमल किशोर, एवं रश्मि साहू के द्वारा तैयार किया गया। इस प्रतियोगिता का निर्देशन एवं संचालन अंग्रेजी शिक्षक कमल किशोर के द्वारा किया गया। सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और अपने पक्ष को बहुत ही सटीकता एवं स्पष्टता के साथ प्रस्तुत किया।इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के. के. वर्मा जी ने विजेता विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। विद्यालय मीडिया प्रभारी राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.