2:10 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया तथा हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर हनुमान चालीसा पाठ किया गया। तत्पश्चात विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ जिसमें बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल उनके विषय पर आधारित थे। कार्यक्रम का प्रारंभ महर्षि विद्या मंदिर बरेली से आए भावातीत ध्यान एवं सिद्धि शिक्षक एवं शिक्षिका सतीश सेन एवं भारती सेन के निर्देशन में गुरु परंपरा पूजन एवं भावातीत ध्यान के साथ हुआ। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में एन. एम. एस. एन. दास पीजी कॉलेज के शिक्षा विभाग के प्रोफेसर डॉ मनवीर सिंह सम्मिलित हुए। तत्पश्चात प्रधानाचार्य जी एवं अतिथिगण के द्वारा गुरुदेव के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर परीक्षाफल वितरण समारोह का शुभारंभ हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को विद्यालय ने सराहा और अभिभावकों को उनके बच्चों की शैक्षणिक प्रगति से अवगत कराया गया। इसमें 100% अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को, मॉनिटर पद पर आसीन छात्र-छात्राओं को, उत्तम आचरण द्वारा प्रत्येक विद्यालय कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को, विद्यालय टॉपर एवं सी.बी.एस. ई. रीडिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को, कक्षा में 100% उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं एवं सदन विभाग में उत्तम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया तथा कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व पदक प्रदान किये गए। इसी के साथ विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं के उच्च आचरण एवं शैक्षिक कार्यों मे उत्तम प्रगति हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता केवल अंकों तक सीमित नहीं होती बल्कि यह उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। हमारा लक्ष्य है कि हर बच्चा अपनी पूरी क्षमता का उपयोग कर उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर हो तथा उन्होंने भावातीत ध्यान के विषय में बताया कि यह तनाव कम करने, ध्यान केंद्रित करने, और भावनात्मक विनियमन में सुधार करने में मदद करता है, जिससे सीखने की प्रक्रिया में सुधार होता है। अंत में राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
मीडिया प्रभारी- राजीव सिंह चौहान, डॉ. रितु रस्तोगी एवं श्वेता सैनी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.