2:10 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में प्रधानाचार्य के निर्देशानुसार वार्षिक परीक्षाओं में छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के सूचना पट्ट पर छात्रों की प्रोन्नति सूची प्रकाशित की गई

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में प्रधानाचार्य के निर्देशानुसार वार्षिक परीक्षाओं में छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के सूचना पट्ट पर छात्रों की प्रोन्नति सूची प्रकाशित की गई। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों द्वारा वार्षिक परीक्षा में किए गए प्रदर्शन के आधार पर परिणाम देखा। कक्षा में अपना उत्कृष्ट परिणाम देखने के पश्चात छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे एवं उनके मध्य खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के. के. वर्मा जी ने कहा कि यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत के प्रदर्शन और समर्पण को उजागर करता है तत्पश्चात उन्होंने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। मीडिया प्रभारी-डॉ. रितु रस्तोगी एवं श्वेता सैनी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.