6:08 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल ‘समर कैंप’ में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

मदर एथीना स्कूल ‘समर कैंप’ में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
मदर एथीना स्कूल में चल रहे ‘समर कैंप’ के पाँचवे दिन आज बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए स्कूल के ‘हेल्थ क्लब’ की ओर से एक निःशुल्क हेल्थ चैक-अप कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य कैंप में भाग ले रहे बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण करना और उन्हें भीषण गर्मी के मौसम में तंदुरुस्त रहने के प्रति जागरूक करना था। शिविर के दौरान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य केंद्र जगत ब्लॉक से अनुभवी डॉक्टरों और मेडिकल टीम में डॉ0 वीरेंद्र कुमार, डॉ0 दमयंती वर्मा, डॉ0 अनुराधा सक्सेना, डॉ0 रफ़त नूर द्वारा बच्चों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें उनके वजन, लंबाई, आंखों की रोशनी और बुनियादी स्वास्थ्य मानकों की जांच की गई। इसके साथ ही डॉक्टरों ने बच्चों को गर्मियों में पानी की कमी न रहने, संतुलित आहार लेने और जंक फूड से दूर रहने के साथ-साथ सलाद और अंकुरित अनाज को अपने भोजन का अनिवार्य हिस्सा बनाने की सीख दी।


इस अवसर पर मदर एथीना स्कूल की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने बताया कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। समर कैंप का उद्देश्य केवल बच्चों का कौशल विकास करना ही नहीं है, बल्कि उनके समग्र कल्याण का ध्यान रखना भी है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बदलते मौसम में बच्चों की सेहत के प्रति जागरूक रहना बेहद जरूरी है। इस हेल्थ चैक-अप कैंप के माध्यम से हम बच्चों को बचपन से ही स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदार बनाना चाहते हैं, ताकि वे एक ऊर्जावान और स्वस्थ भविष्य की ओर कदम बढ़ा सकें। निदेशिका महोदया ने डॉक्टरों के दल का आभार जताया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.