4:10 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल में ‘सांसद खेल महोत्सव’ के अंतर्गत पहुँची मशाल हेड ब्यॉय द्वारा किया गया सम्मान

मदर एथीना स्कूल में आज 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक आयोजित होने वाले खेल महोत्सव के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस को बदायूँ जिले में मदर एथीना स्कूल की ही छात्रा एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रिषिका गुप्ता को हस्तांतरित की जाने वाली मशाल आज मदर एथीना स्कूल पहुँची जिसको जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष श्रीमान राजन मेंहदीरत्ता द्वारा लाया गया तथा विद्यालय की कैबिनेट के सदस्यों को नेतृत्व करते हुए हेड ब्यॉय अभिनव पाठक द्वारा सम्मानपूर्वक प्राप्त किया गया। मेंहदीरत्ता जी द्वारा विद्यार्थियों को इस अवसर पर होने वाले विविध खेलों में भाग लेने के विषय में भी जानकारी प्रदान की गई।
विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने बताया कि खेल विद्यार्थी के जीवन में शिक्षा का अभिन्न अंग है जिसमें प्रतिभाग कर विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलों में भी भाग लेकर अपना भविष्य उज्ज्वल करने तथा खेलों में अपनी अलग पहचान बनने का अवसर प्राप्त होता है अतः सदैव विद्यार्थियों को इस हेतु अभिप्रेरित करते रहते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.