6:13 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का आयोजन – हॉकी और खो-खो के सेमीफाइनल हुए रोमांचक

मदर एथीना स्कूल में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का आयोजन – हॉकी और खो-खो के सेमीफाइनल हुए रोमांचक
मदर एथीना स्कूल में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का आज रंगारंग आगाज़ हुआ। जिसके अंतर्गत अंतर्गत कक्षा-5 के अ, ब, स तीनों वर्गों में बालक एवं बालिकाओं हेतु अलग-अलग मैच का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा-5 (अ) बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में विजयी रहा। इसके अलावा कक्षा-6 से 8 तक के विद्यार्थियों में अंर्तसदनीय बालक एवं बालिका वर्ग हेतु हॉकी मैच का आयोजन किया गया। हॉकी के सेमीफाइनल मुकाबले में दो धुरंधर टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। सेमीफाइनल में टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जो बेहद रोमांचक रहा।
विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने बताया कि इन तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में उत्साह का निर्वाह होता है और टीम वर्क में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.