4:10 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल में डिप्थीरिया टीकाकरण अभियान

बदायूं – मदर एथीना स्कूल में आज प्रशासन के निर्दशानुसार विद्यार्थियों के लिए एक महत्त्वपूर्ण टीकाकरण अभियान आयोजित किया गया। यह अभियान डिप्थीरिया जैसी गंभीर बीमारी से विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया। विद्यालय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस टीकाकरण अभियान में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने विद्यार्थियों को डिप्थीरिया के टीके लगाए और उन्हें इस बीमारी से बचाव के बारे में जानकारी दी।
विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने बताया कि हमारे विद्यार्थियों का स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। डिप्थीरिया एक गंभीर बीमारी है जो बच्चों को आसानी से प्रभावित कर सकती है। टीकाकरण अभियान के माध्यम से हम अपने विद्यार्थियों को इस बीमारी से सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम उठा रहे है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.