2:11 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल में ‘अब्दुल कलाम’ के जन्मदिवस को ‘विद्यार्थी दिवस’ के रूप में मनाया

मदर एथीना स्कूल में ‘अब्दुल कलाम’ के जन्मदिवस को ‘विद्यार्थी दिवस’ के रूप में मनाया गया।
मदर एथीना स्कूल में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन के नाम से विख्यात माननीय ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम के जन्मदिवस को ‘विद्यार्थी दिवस’ के रूप में मनाया गया। जिसके अंतर्गत विज्ञान के शिक्षकों द्वारा ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम के जीवन के विषय में विद्यार्थियों को विस्तारपूर्वक बताया गया। इसके अलावा इस अवसर पर विद्यार्थियों हेतु एक ‘साइंस क्विज’ का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभाग कर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने बताया कि ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम भारत की महान विभूति के रूप में जाने जाते हैं जिनका योगदान विज्ञान के क्षेत्र में अतुलनीय रहा है। अतएव विद्यार्थियों को विज्ञान से संबंधित प्रतियोगिता एवं ज्ञान से जोड़ना, उनके लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण, प्रतिस्पर्धात्मक भावना और नवाचार की सोच को प्रोत्साहित करना है तथा इसके माध्यम से ही हम कलाम जी के प्रति सही अर्थों में आभार व्यक्त कर सकते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.