6:14 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन

मदर एथीना स्कूल में आज विधिक सेवा एवं प्राधिकरण की ओर से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती शिव कुमारी द्वारा विद्यार्थियों को संविधान, मौलिक अधिकार तथा प्राधिकरण द्वारा प्रदत्त सेवाओं के विषय में वृहद जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बालिकाओं की सुरक्षा के संबंध में भी विशेष कानूनी सहायता के बारे में बताया साथ ही जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर है एवं उन्हें किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता की आवश्यकता है उन्हें भी पूरी कानूनी सहायता के साथ-साथ लोक अदालत के विषय में भी बताया। इसके अतिरिक्त महिला कल्याण विभाग की ओर से जिला मिशन कोऑर्डिनेटर श्रीमती छवि वैश्य द्वारा ‘बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ’ अभियान के अंतर्गत बालिकाओं की शिक्षा-सुरक्षा के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने बताया कि विद्यार्थियों को उनके मौलिक अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्त्तव्यों एवं दायित्वों का बोध भी होना आवश्यक है तथा जरूरतमंद लोगों के सहायतार्थ कानूनी सेवाओं के विषय में भी जागरूकता इसलिए आवश्यक है क्योंकि जानकारी के अभाव में बहुत से लोग अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं अथवा किसी न किसी प्रकार के शोषण के कारण पीड़ित होते रहते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.