2:15 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल में ‘अंग्रेजी कहानी वाचन’ और ‘अंग्रेजी निबंध लेखन’ की प्रतियोगिता सम्पन्न

मदर एथीना स्कूल में आज ‘अंग्रेजी कहानी वाचन’ और अंग्रेजी निबंध लेखन’ की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अनूठी प्रतियोगिता में कक्षा-के0जी0 से कक्षा-5 तक के विद्यार्थियों ने ‘अंग्रेजी कहानी वाचन’ और कक्षा-6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने ‘अंग्रेजी निबंध लेखन’ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता और भाषा कौशल का प्रदर्शन प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता में स्कूल के कई विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी कहानी कहने की प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नन्हें-नन्हें बच्चों ने अपनी प्यारी आवाज़ में ‘नैतिक शिक्षा’ विषय पर शिक्षाप्रद और मनोरंजक कहानियाँ सुनाई, जिसने सभी का मन मोह लिया। ‘अंग्रेेजी निबंध लेखन’ प्रतियोगिता में स्कूल के कई विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपने लेखन कौशल का प्रदर्शन किया। जिसका विषय था- ‘घरों और शहरों में साफ-सफाई’। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना तथा अंग्रेजी में अपने विचारों को स्पष्ट और प्रभावी ढंग से व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करना था। बच्चांे ने उत्कृष्ट निबंध प्रस्तुत किए।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आत्मविश्वास बढ़ाने का एक शानदार अवसर प्रदान करती है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.