5:19 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थी राज्य स्तरीय ‘ताय-क्वॉन-डो’ प्रतियोगिता में गोल्ड, सिल्वर एवं ब्राँज जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर बैंगलोर जाने हेतु चयनित

मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थी राज्य स्तरीय ‘ताय-क्वॉन-डो’ प्रतियोगिता में गोल्ड, सिल्वर एवं ब्राँज जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर बैंगलोर जाने हेतु चयनित
मदर एथीना स्कूल के पाँच विद्यार्थियों द्वारा आगरा में डॉ0 एम0पी0एस0 स्कूल में आयोजित चालीसवें ऑफीशियल एवं सातवीं कैडेट कोर यू0पी0 स्टेट ताय-क्वॉन-डो प्रतियोगिता में भाग लिया गया। जिसमें राज्य के अन्य विद्यालयों तथा अकादमी के प्रतिभागियों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया था किंतु गर्व की बात यह है कि मदर एथीना स्कूल के पाँचों विद्यार्थियों कक्षा-9 से लक्ष्य गुलाटी, रोहित राजपूत एवं कक्षा-3 से केशव द्वारा गोल्ड, कक्षा-7 से जयवर्धन द्वारा सिल्वर एवं कक्षा-7 से सक्षम द्वारा ब्राँज जीतकर खेल के इतिहास में कीर्तिमान स्थापित किया गया। इस प्रतियोगिता में विजयी होने पर उनको अगले चरण की बैंगलोर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी चयनित किया गया है यह गौरव बदायूँ के एकमात्र विद्यालय मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त किया गया है साथ ही विद्यालय का नाम भी रोशन किया गया है।
विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनको इसी प्रकार भविष्य में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और परिवार का नाम गौरवान्वित करने हेतु अभिप्रेरित भी किया साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और बताया कि हम पाठ्यक्रम के साथ-साथ विद्यार्थियों को विविध प्रकार की शारीरिक एवं कौशल प्रतियोगिताओं हेतु भी तैयार करते रहते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.