2:16 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल के कुशाग्र सक्सेना ने मंडल स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

मदर एथीना स्कूल के कुशाग्र सक्सेना ने मंडल स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया
मदर एथीना स्कूल के कक्षा-11 के विद्यार्थी कुशाग्र सक्सेना ने मंडल स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक वर्ग के 66 किलोग्राम वर्ग में 110 किलोग्राम स्कवेट, 60 किलोग्राम बैंच प्रेस, 130 किलोग्राम डैडलिफ्ट कुल 300 किलोग्राम भार उठा कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में लगभग 150 से ज्यादा प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। उनमें से कुशाग्र सक्सेना ने अच्छा प्रदर्शन करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुशाग्र सक्सेना ने इसका ¬प्रशिक्षण विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी श्रीमान अखिलेश गुप्ता से प्राप्त किया था।

विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने इस अवसर पर छात्र कुशाग्र सक्सेना को बधाई दी और कहा कि कुशाग्र सक्सेना ने 66 किलोग्राम वर्ग में आयोजित पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि उनके निरंतर कठिन परिश्रम, अनुशासन, समर्पण एवं खेल भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.