9:31 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

भारत रत्न राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक टेक्नोलॉजी का देश बनाया और पंचायती राज्य की स्थापना कर देश की ग्रामीण पंचायत व्यवस्था को मजबूत किया ओमकार सिंह

भारत रत्न राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक टेक्नोलॉजी का देश बनाया और पंचायती राज्य की स्थापना कर देश की ग्रामीण पंचायत व्यवस्था को मजबूत किया ओमकार सिंह
1992 से लगातार 2025 तक राजीव जी की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर रहे ओमकार सिंह को स्वास्थ्य एवं उम्र के वैधानिक कारणों से रक्तदान करने से रोका गया एवं उनकी प्रेरणा से युवा कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर शफी अहमद ने रक्तदान किया
बदायूं, दिनांक 21 /5/ 2026 आज पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार प्रांतीय आवाह्न पर शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय परशुराम चौक पर भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर गोष्ठी का आयोजन किया गया, तदोपरांत जिलाअस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर ,रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, रक्तदान शिविर में 1992 से लगातार 2025 तक राजीव जी की पुण्यतिथि पर लगातार रक्तदान कर रहे और अपने जीवन में 52 बार रक्तदान कर चुके ओमकार सिंह को रक्त कोषागार जिला अस्पताल प्रभारी श्री शिवम रस्तोगी एवं सीएमएस श्री डाक्टर अमित वाष्र्णेय द्वारा रक्त दान करने से वैधानिक रूप से मना कर दिया गया कि अब आप इस उम्र में रक्तदान नहीं कर सकते तब ओमकार सिंह के प्रेरणा पर युवा कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर शफी अहमद ने रक्तदान किया।


गोष्टी को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह ने कहा कि जिस समय राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बने थे उसे समय देश और विदेशी कूटनीति से बहुत विषम परिस्थिति में गुजर रहा था परंतु उन्होंने अपनी आधुनिक सोच से भारत को आधुनिक टेक्नोलॉजी के रूप में स्थापित किया और देश को पंचायती राज व्यवस्था देकर ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत राज व्यवस्था को मजबूत किया।
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर ने कहा कि भारत रत्न राजीव गांधी की युवाओं के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि रही उन्होंने 18 वर्ष के युवा को मतदान का अधिकार देकर युवा शक्ति को मजबूत किया।
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर ,जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह सोलंकी ,एससी एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया, उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर शफी अहमद युवा कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष अकबर अहमद डम्पी सकलैनी, शहर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जाहिद अंसारी, शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव शमीम खान फौजी ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न राजीव गांधी का सपना था कि भारत देश एक शक्तिशाली देश रूप में विकसित हो और अब हमें अपने नेता राहुल गांधी पर विश्वास है कि वह अपने पिता के सपनों को अवश्य पूरा करेंगे और भारत को आधुनिक विकसित देश बनाकर भारत देश को एक विश्व की शक्ति के रूप में स्थापित करेंगे।
कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अकील अहमद, शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव शमीम अहमद खान फौजी,शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव योगेंद्र शर्मा शहर कांग्रेस कमेटी की सचिव आसमां बी, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल यादव, रमेश कुमार नितिन कुमार, राजकुमार आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
गोष्ठी का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.