2:17 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

भक्तों ने नीलकंठ महादेव के रुप में किया महाकाल का श्रृंगार

भक्तों ने नीलकंठ महादेव के रुप में किया महाकाल का श्रृंगार

बिल्सी। नगर के बंबा चौराहे के निकट स्थित श्री शिव शक्ति भवन मंदिर में बीती सोमवार की रात भगवान महाकाल का भव्य श्रृंगार नीलकंठ महादेव के रुप में किया गया। महाकाल की आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान महाकाल के भव्य श्रृंगार के दर्शन के लिए लोगो का तांता लगा रहा। इस मौके पर समिति के सुरेश बाबू, नवरत्न वार्ष्णेय, अजीत उर्फ जीतू वार्ष्णेय, नितिन आनंद, तनुज वार्ष्णेय, सचिन वार्ष्णेय, निंकल वार्ष्णेय, अनुभव वार्ष्णेय, नीलू वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। इधर नगर के मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर में बाबा के भक्तों ने भी महाकाल का भव्य श्रृंगार किया गया। बाद में भकतों द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.