6:05 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

ब्लूमिंग डेल स्कूल दातागंज में वंदे मातरम् का हुआ सस्वर गायन

ब्लूमिंग डेल स्कूल, दातागंज में वंदेमातरम् की 150वी वर्षगाँठ के अन्तर्गत शुरू हुए वंदेमातरम् सप्ताह में गुरुवार को छात्र-छात्राओं ने शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ वंदेमातरम् का सस्वर गायन किया | विशेष प्रार्थना सभा के समय हुए कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य अनुपम प्रकाश वैश्य ने कहा कि वंदेमातरम् कोई सामान्य गीत नहीं है बल्कि यह हिन्दुस्तान की आत्मा है, जो देश की एकता और अखंडता को मजबूत करता है | देश को आजादी दिलाने के लिए भारत माता के असंख्य वीरों ने वंदेमातरम् बोल-बोलकर फाँसी का फंदा चूम लिया | हर हिन्दुस्तानी को वंदेमातरम् का सम्मान करना चाहिये |
विभाग प्रमुख कीर्ति शर्मा, मीनाक्षी यादव तथा प्रवेश प्रमुख दुर्गेश झा ने वंदेमातरम् गायन कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अपनी देशभक्ति का परिचय दिया |
इस मौके पर विद्यालय परिसर में अध्यक्षा पम्मी मेहंदीरत्ता, निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता, मुख्य व्यवस्थापक ईशान मेहंदीरत्ता तथा श्वेता मेहंदीरत्ता सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थित रही |

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.