3:00 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

ब्लूमिंगडेल स्कूल में ’’ब्लोसम’’ के तहत स्टोरी टेलिंग एवं डांस कॉम्टीशन का आयोजन

ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में ’’ब्लोसम’’ के तहत कक्षा 3 से 5 तक के छात्र छात्राओं हेतु ’’स्टोरी टेलिंग एवं डांस’’ कॉम्टीशन का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी रुचि के अनुरुप प्रतिभाग किया। जहाँ एक ओर बच्चों ने अपनी मनमोहक भाव-भंगिमाओं को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया, वहीं दूसरी ओर बच्चों ने अनेक शिक्षाप्रद कहानियाँ सुनाकर सबको प्रभावित कर दिया। सभी बच्चों में प्रतियोगिता जीतने की ललक देखते ही बन रही थी। सभी छात्र एक से बढ़कर एक प्रदत्त कला का प्रदर्शन कर रहे थे। सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूँजता रहा, सभी उपस्थित विद्यार्थी एवं विद्यालय परिवार मंत्रमुग्ध होकर उनकी अद्भुत कला का आनंद उठाते रहे एवं उनका उत्साह वर्धन अपनी तालियों एवं प्रशंसा से करते रहे। इस मौके पर स्कूल अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों में अनेक प्रतिभाएं समाहित होती हैं और यदि उन्हें अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है तो वे अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत कर, उसे निखारने की कोशिश भी करते हैं उन्होंने यह भी बताया कि स्कूल ही वह प्लेटफार्म है जहाँ बच्चों को प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाने एवं उनकी प्रतिभा को तराशने के लिए भरसक प्रयास किया जाता है, ताकि वे अपने लक्ष्य तक पहुँच सके। इस मौके पर प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने बताया कि आज के विद्यार्थी में ही हमारे देश का एक अच्छा डॉक्टर, इंजीनियर, खिलाडी, नर्तक, कहानीकार आदि छिपे है, जिनकी प्रतिभा व योग्यता को समझने व उन्हें अवसर प्रदान कर भविष्य की ओर अग्रसर करने को आवश्यकता है।


इस सुअवसर पर स्कूल निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान व श्वेता मेंहदीरत्ता, उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा, कॉर्डिनेटर मृणाल सक्सेना एकेडमिक हेड सौरभ गाँगुली एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
इस कार्यक्रम के जज की भूमिका मे कोरियोग्राफर राहुल आर्या उपस्थित रहे एवं उन्होंने सभी प्रतियोगियों के सराहनीय प्रस्तुतिकरण की प्रशंसा की ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.