2:10 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

ब्लूमिंगडेल स्कूल में विशेष प्रार्थना-सभा का आयोजन

’हिन्दी दिवस’ के उपलक्ष्य में ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में एक विशेष प्रार्थना-सभा का आयोजन किया गया, जिसके तहत (अन्तर्गत) विद्यार्थियों ने राष्ट्र-भाषा हिन्दी के प्रति आदर व सम्मान के भाव से परिपूर्ण विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से हिन्दी की महत्ता को अभिव्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में बच्चों ने काव्य-पाठ, लघु-नाटिका, नृत्य, भाषण एवं प्रश्नोत्तरी के माध्यम से अपने हृदयगत भावों को व्यक्त किया। जहाँ एक ओर बच्चों ने काव्य-पाठ व लघुनाटिका को प्रस्तुत कर हिन्दी की महत्ता को स्पष्ट करने का प्रयास किया, वही दूसरी ओर अपने भाषण एवं हिन्दी विषय पर आधारित ज्ञानात्मक प्रश्नोत्तरी के माध्यम से हिन्दी के वजूद व विश्व में हमारी भाषा हिन्दी के स्थान को जाना। सभी कार्यक्रमों का अत्यंत ही मनोरंजनात्मक एवं ज्ञानवर्द्वक तरीके से प्रस्तुतिकरण किया गया। इस मौके पर स्कूल अध्यक्षा पम्मी मंेहदीरत्ता ने छात्रों को संबोधित करते हुए ’हिन्दी हमारी शान, हमारी पहचान’ के विषय में अपने विचारों से अवगत कराया। इस सुअवसर पर प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने हिन्दी भाषा की व्युत्पत्ति, स्थान, विकास एवं वर्तमान समय में हिन्दी भाषा की स्थिति के विषय में बताते हुए सम्पूर्ण विश्व में हिन्दी की महत्ता से अवगत कराया एवं उन्होंने बताया कि हम भारतीयों की मुख्य पहचान हमारी भाषा एवं संस्कृति है, जिसे हम दिन-प्रतिदिन भूलते जा रहे हैं, अनदेखा कर रहे है, लेकिन जरुरत है इसके विकास की, इसको सर्वाेपरी व सुरक्षित रखने की जिसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना आवश्यक है। इस अविस्मरणीय अवसर पर स्कूल निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेंहदीरत्ता, श्वेता मेंहदीरत्ता, उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा, एकेडमिक हेड सौरभ गांगुली, कॉर्डिनेटर अंजला सोनी, मृणाल सक्सेना एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.