2:11 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

ब्लूमिंगडेल स्कूल की शाखा ’ब्लूम्स’ में ब्लूम्स शो-2025’ का आयोजन

ब्लूमिंगडेल स्कूल की शाखा ’ब्लूम्स’ में प्री-प्राइमरी तक के छोटे-छोटे बच्चों हेतु ’ब्लूम्स शो-2025’ का आयोजन किया गया, जिसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भागीदारी की। इस शो (कार्यक्रम) का शुभारम्भ मुख्यातिथि राहुल आर्या के कर-कमलों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया, तत्पश्चात् बच्चों ने अत्यंत ही मनमोहक ढंग से कार्यक्रम का प्रस्तुतिकरण किया। कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘बुराई पर अच्छाई जीत’ रहा जिसमें बच्चों ने नृत्य, लघुनाटिका, फैन्सी डेªस आदि के माध्यम से अपने भाव अभिव्यक्त किए। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत वर्तमान समय के अनके ज्वलंत समस्याओं जैसे ‘मोबाइल के आदि होते बच्चें’ , ‘स्वच्छता की कमी’, ‘दिव्यांग बच्चों की असमर्थता’, ‘गरीब व भूखे बच्चों का भोजन के लिए संघर्ष’, ‘फास्ट फूड के प्रति बढ़ता रूझान’ आदि प्रमुख रहे। बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुतिकरण ने सभी को सम्मोहित कर दिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूँजता रहा।
इस मौके पर स्कूल अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने सभी छोटे-छोटे प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें अपने आशीर्वचन दिए एवं उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों की रुचि व प्रतिभा का बालपन से ही पता चलता है एवं उन्हें भी सबके सम्मुख अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका मिलता है। ऐसे कार्यक्रम ही बच्चों में सामाजिकता, एकता, सद्भाव व सामूहिक भाव का विकास करने में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होनें यह भी बताया कि दिन प्रतिदिन अपने स्वास्थ्य व पढ़ाई से विमुख होते बच्चों को आज सबसे अधिक उनके आसपास के वातावरण एवं अच्छी आदतों के विकास की अत्यंत आवश्यकता है। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा ने कहा कि विद्यालय परिसर ही वह स्थल है जहाँ पर बच्चों में बचपन से ही सर्वागींण विकास हेतु अनेक क्रिया-कलापों के माध्यम से उन्हें जीवन के हर पहलू से अवगत कराया जाता है।
इस सुअवसर पर निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान व श्वेता मेंहदीरत्ता, कॉडिनेटर सुषमा वर्मा एवं समस्त ब्लूम्स परिवार उपस्थित रहा।


विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.