2:17 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बिसौली- आसफपुर रोड पर चोरों का तांडव, एक ही रात कई मकानों-दुकान में चोरी

बिसौली- आसफपुर रोड पर चोरों का तांडव, एक ही रात कई मकानों-दुकान में चोरी… जनरेटर, 20 कट्टे डीएपी और दवाइयां पार

बिसौली (बदायूं)। आसफपुर रोड पर सोमवार रात चोरों ने जमकर तांडव मचाया। नवनिर्मित मकानों और दुकान को निशाना बनाकर चोरों ने कई जगह चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। राजस्व निरीक्षक रामौतार सिंह के यहां से जनरेटर चोरी कर लिया गया, जबकि बीज की दुकान से खाद, दवाइयां और नकदी समेट ले गए। एक ही रात में कई स्थानों पर हुई चोरी की घटनाओं से इलाके में हलचल मच गई और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई।
चोरों ने हरिशंकर मौर्य की बीज की दुकान से डीएपी खाद के 20 कट्टे, दवाइयों की आठ पेटियां और करीब दो हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। वहीं, सौरभ शर्मा के मकान से जनरेटर का अल्टीनेटर चोरी होने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा बिसौली में लेखपाल के पद पर तैनात संदीप कुमार के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। अलग-अलग ठिकानों से सामान चोरी होने के चलते कुल नुकसान का आकलन किया जाना बाकी है।
आसफपुर रोड पर एक ही रात में कई जगह चोरी की वारदातों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। नवनिर्मित मकानों और दुकान में हुई चोरी से स्थानीय लोगों में चर्चा तेज है। चोरों ने किन परिस्थितियों में वारदातों को अंजाम दिया और सभी घटनाओं के बीच कोई संबंध है या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस की कार्रवाई और चोरी गए सामान की बरामदगी को लेकर अब लोगों की निगाहें बनी हुई हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.