4:10 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी- बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में गणित प्रदर्शनी का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

|बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में गणित प्रदर्शनी का आयोजन, बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
बिल्सी:- नगर के बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में आज दिनांक-18-07-2025 को गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया | सर्वप्रथम विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय व विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया | छात्रों ने प्रदर्शनी में विभिन्न गणितीय माडलों को बनाकर अपनी रचनात्मकता और गणित की समझ का प्रदर्शन किया | जिसमे बच्चों ने द्विआयामी एवं त्रिआयामी ठोस आकृतियों का मॉडल बनाकर उनके बारे में बताया व संख्याओं का डाटा ग्राफ के माध्यम से समझाया, त्रिभुज की भुजाओं व पाइथागोरस प्रमेय को प्रयोगात्मक रूप से सिद्ध कर दिखाया व अन्य माडलों द्वारा ज्यामितीय आकार जैसे बेलन, शंकू, पिरामिड, प्रिज्म आदि तथ्यों को समझाया, जो कि गणित की विभिन्न अवधारणाओं को दर्शाते हैं |
विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा की और कहा कि विद्यालय का मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। बच्चे केवल किताबी शिक्षा प्राप्त न करें बल्कि हर क्षेत्र में आगे आएं। बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा सामने लाने के लिए ही विद्यालय कार्य करते हैं। इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों को एक ऐसा मंच मिलता है जिसमें बच्चे अपनी प्रतिभा को सामने ला सकते हैं।
प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि बच्चों ने गणित प्रदर्शनी में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है उन्होंने सभी बच्चों के मॉडलों को देखने के बाद बच्चों की प्रतिभा को सराहते हुए कहा कि गणित प्रदर्शनी स्कूल का एक महत्वपूर्ण आयोजन है यह प्रदर्शनी छात्रों को गणित की अवधारणाओं को व्यावहारिक रूप से समझने में मदद करेगी | साथ ही बच्चों द्वारा बनाए मॉडलों की प्रशंसा भी की।
विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी ने कहा कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों में गणित विषय के प्रति रुचि और उत्साह पैदा करना है ताकि इस विषय को लेकर बच्चे तनाव महसूस न करें। इस अवसर पर तुषा वार्ष्णेय, विकास गाँधी, प्रियम वार्ष्णेय, रेखा शर्मा आदि का सहयोग रहा |

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.