2:11 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी:- बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में भारतीय भाषा समर कैम्प के अन्तर्गत बच्चों ने बनाये विभिन्न पारंपरिक व्यंजन

|
बिल्सी:- नगर के बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में आज दिनांक- 26-05-2025 को भारतीय भाषा समर कैंप में आज एक अनोखा आयोजन हुआ, जहां बच्चों ने अपने अध्यापकों की सहायता से विभिन्न पारंपरिक व्यंजन बनाए। इन व्यंजनों में बड़ा पाव, पोहा, पूड़ी-सब्जी, उडद राजमा, जीरा आलू, और जीरा राइस जैसे अनेक स्वादिष्ट व्यंजन शामिल थे। बच्चों ने अपने अध्यापकों के मार्गदर्शन में इन व्यंजनों को बनाने की प्रक्रिया सीखी और उन्हें तैयार किया। इस प्रक्रिया में उन्होंने न केवल स्वादिष्ट व्यंजन बनाए, बल्कि उन्होंने अपनी रचनात्मकता और टीम वर्क कौशल का भी प्रदर्शन किया। बच्चों ने स्वच्छता सम्बन्धी सभी बातों का ध्यान रखा और स्वस्थ वातावरण बनाये रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई बच्चों में अपने हाथों में दस्ताने, कैप, अप्रन आदि का उपयोग करते हुए व्यंजन तैयार किये | इस आयोजन के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था। उन्होंने अपने अध्यापकों और साथियों के साथ मिलकर इन व्यंजनों का आनंद लिया और इस अनोखे अनुभव का हिस्सा बने।
विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि आज के आयोजन में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का अदभुत प्रदर्शन किया है उन्होंने सभी बच्चों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया |
विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों के बारे में जानने और समझने का अवसर प्रदान करना था। इस आयोजन के माध्यम से बच्चों ने न केवल स्वादिष्ट व्यंजन बनाए, बल्कि उन्होंने अपनी संस्कृति के बारे में भी जाना। हमारा उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में भी जागरूक करना है |


इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा |

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.